हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 August 2023

आठ साल बाद भी खाली रह गया प्रोफेसर का पद



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में चिकित्सा शिक्षा आयुर्वेद सेवा के तहत प्रोफेसर संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) के एक पद के लिए 14 जुलाई 2015 को विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए तीन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए। आयोग के संयुक्त सचिव वीके सिंह के अनुसार इस पद पर चयन के लिए सात अगस्त को साक्षात्कार में आमंत्रित दो अभ्यर्थियों में से एक उपस्थित हुआ। निर्धारित न्यूनतम दक्षता प्राप्तांक प्राप्त नहीं करने के कारण पद खाली रह गया। आयोग ने यह पद फिर से विज्ञापित करने की संस्तुति की है।

तीन माह बाद चयन निरस्त उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष (होम्योपैथी) विभाग के तहत राजकीय
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ता फिजियोलॉजी के एक मई को घोषित परिणाम में चयनित प्राणेश कुमार सिंह का चयन मंगलवार को निरस्त कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more