हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 August 2023

जिले में कबाड़ी को बेची मुफ्त वितरित होने वालीं पुस्तकें, प्रधानाध्यापक निलंबित


जिगना (मिर्जापुर)। छानबे विकास खंड के बजटा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रों को मुफ्त दी जाने वाली पुस्तकें कबाड़ी को बेचने का आरोप लगाया गया है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। बीएसए ने छानबे के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच का आदेश दिया है। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

आरोप है कि बजटा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर ने स्कूल के बच्चों को नए सत्र में वितरित होने वाली पुस्तकें पुरानी किताबों व अन्य कागजात के साथ कबाड़ी के हाथों बेच दिया। खंड शिक्षा अधिकारी छानबे राजेश श्रीवास्तव ने मंगलवार


 वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने दिया जांच का आदेश

को विद्यालय पहुंच कर जांच की और प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि कबाड़ी के हाथों नए सत्र की पुस्तकें बेचे जाने का मामला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने पकड़ा था। शिक्षक ने गलत किया है तो उसकी सजा मिलेगी। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more