हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 August 2023

बेसिक शिक्षकों का ट्रांसफर: महिला शिक्षिकाओं का टूटा धैर्य, मुख्यमंत्री आवास किया कूच, पुलिस ने रोका रास्ता


लखनऊ*

बेसिक शिक्षा विभाग में हाल ही में एक से दूसरे जिले में हुए तबादले के बाद कार्य मुक्ति के लिए धरना दे रही महिला शिक्षिकाओं का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। महिला शिक्षिकाएं राज्य शैक्षिक तकनीकी परिषद (एससीआरटी) से मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच कर गईं। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें लोहिया पथ पर रोक लिया और बस से ईको गार्डेन पहुंचा दिया।

बेसिक स्कूलों में हाल में हुए तबादले में लगभग 4500 महिला शिक्षिकाएं ऐसी हैं, जो 69000 शिक्षक भर्ती की हैं। 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण का मामला न्यायालय में होने के कारण विभाग ने इस भर्ती के शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी है। इससे नाराज महिला शिक्षिकाएं सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर देर शाम तक धरने पर बैठी रहीं।


वहीं मंगलवार सुबह वह एससीआरटी पहुंच गईं और फिर धरना शुरू कर दिया। उन्हें यह उम्मीद थी कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल यहां मिलेंगे और उनकी इस मुद्दे पर वार्ता होगी। किंतु दोपहर तक सचिव यहां नहीं पहुंचे। छोटे-छोटे बच्चे लेकर धरने में शामिल महिला शिक्षिकाएं नाराज होकर सीएम आवास की ओर कूच करने निकल गईं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगी। हालांकि पुलिस ने उन्हें लोहिया पथ पर रोक लिया।

.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more