UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 August 2023

राज्य कर के भ्रष्ट अफसरों की सम्पत्ति का मुद्दा उठा


लखनऊ। विधान परिषद में मंगलवार को राज्य कर विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के अवैध सम्पत्ति का मुद्दा उठा। सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी के राज्य कर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनकी आय से अधिक अर्जित सम्पत्ति की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।





 उन्होंने कहा कि उनके विधान परिषदीय क्षेत्र के तहत तैनात राज्य कर अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ये अधिकारी फर्ज़ी बिल पर अपनी गाड़ियां भी पास कराते रहते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more