हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 August 2023

एडेड कॉलेज में शिक्षकों कर्मचारियों, छात्रों की होगी बायोमीट्रिक अटेंडेंस



लखनऊ। शासन ने प्रदेश के सहायता प्राप्त असाशकीय
महाविद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. ब्रह्मदेव ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। सहायता प्राप्त असहकीय महाविद्यालय के प्रबंधक, सचिव व प्राचार्य को पत्र भेजकर उन्होंने इसे प्रभावी बनाने को कहा है।


उन्होंने कहा है कि कई प्रबंधक, सचिव की ओर से इसकी मांग की गई है। इस क्रम में उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी महाविद्यालय अपने याह शिक्षक, कर्मचारी व छात्रों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस लागू करना सुनिश्चित करें। इसकी जानकारी उनके साथ ही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को भी देना सुनिश्चित करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more