हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 August 2023

यूपी बेसिक शिक्षकों के परस्पर तबादले: ट्रांसफर में फिर अटका पेंच, नहीं खुल रहा पोर्टल, शिक्षक परेशान


*यूपी बेसिक शिक्षकों के परस्पर तबादले: ट्रांसफर में फिर अटका पेंच, नहीं खुल रहा पोर्टल, शिक्षक परेशान*
अमर उजाला ब्यूरो,*लखनऊ* (exclusive)🚩
Updated Mon, 14 Aug 2023

*प्रदेश में तबादले का इंतजार कर रहे बेसिक के शिक्षकों* की समस्या समाप्त होती नहीं दिख रही है। एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया गति नहीं पकड़ पा रही है। हालत यह है कि *एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए शिक्षकों को पेयर (जोड़ा) बनाने की कार्यवाही के लिए पोर्टल 12 अगस्त से लाइव होना था लेकिन यह अभी तक काम नहीं कर रहा है।* इससे शिक्षक परेशान हैं।

*विभाग में* पिछले कई महीने से विभिन्न स्तर पर शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया चल रही है लेकिन इसमें एक भी पूरी नहीं हो पा रही है। *इसके तहत* दस अगस्त तक बीएसए शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन पत्र को सब्मिट करेंगे और 11 अगस्त को इन सभी आवेदन पत्रों को एनआईसी की ओर से विकसित पोर्टल पर दिखाया जाएगा। वहीं 12 अगस्त से शिक्षक पारस्परिक स्थानांतरण के लिए पेयर (जोड़ा) बनाने की कार्यवाही करेंगे। इसमें शिक्षक आवेदन करने के साथ ही दूसरे शिक्षक के मोबाइल पर ओटीपी जाएगा, ओटीपी देने के साथ ही यह प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

*शिक्षकों का कहना है कि* विभाग की ओर से इसके लिए विकसित वेबसाइट ही नहीं खुल रही है। न तो शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन ही दिखाई दे रहे हैं और न ही जोड़ा बनाने की कार्यवाही हो पा रही है। जबकि इस बीच लगातार छुट्टियां भी पड़ रही हैं। इससे शिक्षकों को आवेदन व पेयर आदि के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाएगा। ऐसे में इस बार भी शिक्षकों को सिर्फ कागजी कार्यवाही तक ही लाभ मिल पाएगा।


*पदोन्नति का भी कर रहे हैं इंतजार*

बेसिक के शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति का भी इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए भी प्रक्रिया कई महीने से चल रही है लेकिन पूरी नहीं हो पाई है। पदोन्नत्ति के लिए विभाग ज्येष्ठता सूची बनाकर अपलोड कर रहा है। जबकि अभी भी कई जिलों की बाकी ही है। इसमें टीईटी अनिवार्यता को लेकर स्थिति अस्पष्ट है। इसी तरह जिले के अंदर परस्पर तबादला और तबादला पाए शिक्षकों का स्कूल आवंटन की प्रक्रिया भी चल रही है। तबादला पाए काफी शिक्षक भी ज्वॉइनिंग के लिए भटक रहे हैं।

*पोर्टल खुलने का इंतजार*

_शिक्षक पहले से कह रहे हैं कि विभाग शिक्षकों को तबादला आदि का लाभ देना नहीं चाहता है। वह सिर्फ उनको उलझाए रखना चाहता है। जो प्रक्रिया जून की छुट्टी में पूरी होनी थी वह अभी तक अटकी है। तीन दिन से शिक्षक पोर्टल खुलने के इंतजार में हैं।_
*- अनिल यादव, प्रदेश अध्यक्ष, यूपी बीटीसी शिक्षक संघ*

*_विभाग तेजी से शिक्षकों की तबादला व ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करा रहा है। कुछ तकनीकी वजह से अगर पोर्टल नहीं खुल रहा है तो इसे जल्द ठीक करवाएंगे। शिक्षकों का परस्पर तबादला समय से पूरा किया जाएगा।_*
*- डॉ. महेंद्र देव, निदेशक, बेसिक शिक्षा*


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more