11 August 2023

विधायक की शिक्षक पत्नी ने पढ़ाने के लिए दूसरे को रखा, वीडियो वायरल


हमीरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाजपा विधायक की शिक्षक पत्नी ने अपनी जगह किसी और को स्कूल में पढ़ाने का ठेका दे दिया। इसके लिए बाकायदा पांच हजार रुपये महीने दिए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर खुलासा हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, विधायक इसे विरोधियों की साजिश बता रहे हैं।


सुमेरपुर का पौथिया सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का पैतृक गांव है। इनकी पत्नी देशप्राची चक्रवर्ती पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें विद्यालय की प्रधानाध्यापक पुष्पा सचान कहती दिख रही हैं कि देशप्राची महीने में एक दिन आतीं और पूरे महीने के हस्ताक्षर करके चली जाती हैं।
उन्होंने गांव की प्राइवेट शिक्षिका श्रेया सचान को पढ़ाने के लिए लगाया है। वीडियो में इस बात की पुष्टि छात्राएं भी कर रही हैं। बीएसए आलोक सिंह के मुताबिक जांच में जो भी दोषी पाया गया, उस पर कार्रवाई की जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more