11 August 2023

विधान परिषद में चार विधेयकों को मिली मंजूरी,पांच और पेश किए गए


लखनऊ। विधान परिषद में गुरुवार को भोजनावकाश के बाद चार विधेयकों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा विधानसभा के पारित पांच विधेयक सदन की मेज पर रखे गए।

सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने बुधवार को सदन की मेज पर रखे गए चार विधेयकों को विचारोपरांत ध्वनिमत से पारित किए जाने की घोषणा की। इनमें उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) विधेयक, उत्तर प्रदेश नगर पालिका (संशोधन) विधेयक, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक व उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक शामिल है।


इससे पहले विधानसभा द्वारा पारित पांच विधेयकों को सदन की मेज पर रखा गया। इनमें उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मण्डी (संशोधन) विधेयक, उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (संशोधन) विधेयक, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक, उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक और उत्तर प्रदेश जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक शामिल है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more