हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2023

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मनाया आरक्षण घोटाला दिवस



लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को आरक्षण घोटाला दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही इस मामले में प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द न्याय देने की मांग की।



राजधानी स्थित बौद्ध विहार में आयोजित बैठक में पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि आखिर बेसिक शिक्षा विभाग आरक्षण मामला हाईकोर्ट से क्यों निस्तारित नहीं करवा पा रहा है। बार-बार सरकार के अधिवक्ता लंबी तारीख लेने का प्रयास करते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more