हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2023

शिक्षक रहें अलर्ट 🚨 इन बिंदुओं पर निरीक्षण को परिषदीय स्कूलों में चलेगा विशेष निरीक्षण अभियान


प्रयागराज । परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन में सुधार और छात्र छात्राओं की उपस्थिति को लेकर समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, लेकिन अभी भी कई विद्यालयों की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है।


गुणवत्ता सुधारने के लिए जून से लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इससे मिली सफलता को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिलों के बीएसए को पत्र भेजकर विशेष निरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया है विशेष अभियान 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा।



इसके तहत विद्यालयों में बच्चों को निपुण बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की प्रगति, योजनाओं के संचालन, मध्याह्न भोजन की स्थिति, शिक्षकों और छात्र - छात्राओं की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षित विद्यालयों की आख्या पर नियमित व अनिवार्य रूप से सूचना राज्य परियोजना कार्यालय के साथ ही मध्याह्न भोजन प्राधिकरण कार्यालय को भी अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more