हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2023

अटेवा की लड़ाई पुरानी पेंशन बहाली तक चलती रहेगी


बहराइच : अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से रविवार को महाराज सिंह इंटर कालेज में मंडलीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक अक्टूबर को शिक्षकों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी रहे। विजय बंधु ने कहा कि अटेवा की लड़ाई पेंशन बहाली तक चलती रहेगी। हमने वोट की चोट से पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल कराई है, जबकि हमारा संघर्ष समूचे देश में पेंशन बहाल कराने का है। जो सरकार पेंशन देगी, संगठन उसी का समर्थन करेगा। साथ ही एक अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। सम्मेलन में मंडलीय पर्यवेक्षक अभिनव सिंह राजपूत, राकेश रमन, मनीष शर्मा, गौरव पांडे, संदीप वर्मा, राकेश मौर्य, रसाल रघुवंशी, प्रदीप वर्मा, शिवेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश गुप्त, चंचरीक पांडेय आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more