हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2023

स्कूल में बच्चे को पीटा तो पिता ने दोस्त के साथ मिलकर टीचर की कर डाली धुनाई


उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक प्राइवेट स्कूल में टीचर से मारपीट करने का मामला सामने आया है. कानपुर के हनुमंत विहार इलाके के एक प्राइवेट स्कूल का मामला है.  

बता दें कि टीचर ने बच्चे से उठक-बैठक कराई तो उसका पिता अपने दोस्तों को लेकर स्कूल पहुंच गया और टीचर की धुनाई कर डाली. प्रिंसिपल रूम के अंदर लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है.
इसमें देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल टीचर के साथ ऑफिस में बैठी है और अंदर अचानक बच्चे का पिता अपने दोस्तों के साथ पहुंचता है और कथित तौर पर टीचर से मारपीट शुरू कर देता है. 
घटना CCTV में कैद 

लोग बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह लात घुसों से टीचर की पिटाई करता रहता है. प्रिंसिपल भी बीच में मामला शांत करने की कोशिश करती है, इसके बाद लोग बच्चे के पिता को समझ कर बाहर ले जाते हैं.
यह मामला कानपुर में नौबस्ता इलाके के हनुमंत विहार इलाके में साउथ सिटी मॉडल स्कूल का है. इसी इलाके में रहने वाले आकाश नाम के व्यक्ति का बच्चा स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ाई करता है. किसी बात को लेकर टीचर ने बच्चों को पनिशमेंट के तौर पर उठक-बैठक कराई. घर जाकर बच्चों ने जब यह बात पिता को बताई तो वह अपने दोस्तों के साथ अचानक स्कूल पहुंचा और टीचर से कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी.


स्कूल के स्टाफ और गार्ड ने छुड़ाने की कड़ी मशक्कत की, लेकिन युवक आकाश टीचर को मारता रहा. कड़ी मशक्कत के बाद आकाश को बाहर ले जाया गया. इसके बाद सिक्योरिटी द्वारा हनुमंत विहार थाने में सूचना दी गई. पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन इस मामले में अभी तक ना ही टीचर और ना ही स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई तहरीर दी गई है.


पुलिस ने क्या कहा?
एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more