हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2023

मिड-डे मील में सूड़ी निकलने पर मची खलबली

 

पूरनपुर, । सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन परोसने के दौरान सूड़ी निकलने से खलबली मच गई। छात्रों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। शिक्षक मामले को दबाने का प्रयास करते रहे। खंड शिक्षा अधिकारी मामले को झूठा बताकर जांच की बात कह रहे हैं।

सरकार परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को मुफ्त किताबें, जूता मोजा, बैग के अलावा कई सुविधा प्रदान कर रही है। इसके अलावा छात्रों को सप्ताह भर के अलग-अलग दिनों में मेन्यू के हिसाब से मध्याह्न भोजन परोसने के निर्देश हैं। पौष्टिक भोजन मिलने से बच्चों की शारीरिक क्षमता का विकास हो सके। पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव रुरिया सलेमपुर के प्राथमिक स्कूल में शनिवार को बच्चों को मध्यान भोजन भरोसा गया। आरोप है इसमें सूड़ी निकलने से खलबली मच गई। थालियों में सूड़ी होने पर छात्रों ने भोजन खाने से




इंकार कर दिया। आरोप है शिक्षक पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर बच्चों को धमकाने में लग गए। मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया मध्यान भोजन में सूड़ी निकलने की बात गलत है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more