18 September 2023

चरित्र पर शक: शिक्षक पति वॉशरूम में करता है वीडियो कॉल, फिर करता है ऐसी बातें...; पत्नी बोली- शर्म भी नहीं आती


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नोएडा के शिक्षक पति और पत्नी का बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। दोनों के एक दूसरे के चरित्र पर शक है। लेकिन पत्नी का जो आरोप है वो सुनकर काउंसलर भी हैरान हैं। पत्नी ने कहा कि 'सर, मेरा पति जब भी घर आता है, वॉशरूम में जाकर देर तक वीडियो कॉल करता है। बेहद धीमी आवाज में बातें करता है। पूछने पर झगड़ने लगता है। उसके काॅलेज की किसी छात्रा से संंबंध हैं। उधर, पति ने पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं। मामले में समझौता नहीं होने पर उन्हें अगली तारीख दी गई है।


पति नोएडा में है शिक्षक 
दयालबाग क्षेत्र की युवती की शादी कमला नगर में हुई है। युवक नोएडा के एक कॉलेज में शिक्षक है। शादी को एक साल हुआ है। दोनों में एक महीने से विवाद है। युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर को बताया कि पति सप्ताह में एक बार घर आता है। दो दिन रुकता है। ज्यादातर समय मोबाइल पर व्यस्त रहता है। हद तो इस बात की है कि वो वाॅशरूम में किसी को वीडियो कॉल करता है। युवती से बातचीत की आवाजें आती हैं। अपनी इस हरकत पर पति को शर्म भी नहीं आती है और जब वो पूछती है, तो झगड़ने लगता है। कई बार ऐसा हो चुका है। पति की ये हरकतें अब बर्दाश्त के बाहर हैं।


पति का है ये कहना 
उधर, पति का कहना था कि पत्नी बेवजह शक कर रही है। वह वॉशरूम में मोबाइल ले जाता है। इसकी वजह से वो आरोप लगा रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं पति ने कहा कि पत्नी के खुद एक युवक से संबंध हैं। दोनों पक्षों का बात सुनने के बाद काउंसलर ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद काउंसलर ने उन्हें अगली तारीख दे दी।



30 में से 7 में समझौता
काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को 87 जोड़ों को बुलाया गया था। इनमें से 30 में दोनों पक्ष आए। 7 में समझौते हुए। 3 में एफआईआर कराई गईं। 10 पत्रावली अन्य कारण से निस्तारित हो गईं। 57 प्रकरण में अगली तारीख दी गई। 10 मामलों में दोनों पक्ष नहीं आए।