UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 September 2023

तदर्थ शिक्षक वेतन न मिलने से परेशान




लखनऊ। एडेड माध्यमिक विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों का लगभग 14 माह का वेतन अभी फंसा है। उप्र माध्यमिक तदर्थ संघर्ष समिति के संयोजक राजमणि सिंह ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से तदर्थ शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर मांग को लेकर हुए धरने में पहुंचे भाजपा विधायकों श्रीचंद शर्मा, उमेश द्विवेदी, मानवेंद्र सिंह, बाबूलाल तिवारी, अवनीश सिंह, अरुण पाठक ने आश्वासन दिया था कि समस्याएं 15 दिनों में निस्तारित कर दी जाएगी। लेकिन डेढ़ माह बाद भी न वेतन मिला और न ही सेवा सुरक्षा हुई। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने और सेवा सुरक्षा न होने से तदर्थ शिक्षकों में काफी आक्रोश है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more