हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 September 2023

मिड-डे-मील में निकली सूड़ी बच्चों ने नहीं खाया खाना


बदायूं। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के मोंगर संविलियन विद्यालय में गुरुवार के लिए बच्चों के लिए मिड मील में दी गयी सोयाबीन बड़ी में सूड़ियां निकली। इस बात को लेकर बच्चों ने खाना खाने से मना करते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने शिकायत उच्च अधिकारियों से की।

गुरुवार के लिए स्कूल आए 140 बच्चों के लिए एमडीएम में रोटी के साथ सब्जी में सोयाबीन की बड़ी दी गयी थी, लेकिन बच्चों की थाली में जैसे ही सब्जी गयी तो उसमें सूड़ियां तैरती हुयी दिखायी दी।



 बच्चों ने शिक्षकों से सूड़ियां वाली सब्जी खाने से मना कर दिया। कुछ बच्चे थाली लेकर अपने घर पर सूड़ियां दिखाने पहुंच गये। इसके बाद स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों संग हंगामा काटा और कहा कि बच्चों के लिए खराब मिड डे मील देकर उनके स्वास्थ से खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्राम प्रधान धीरज पटेल भी स्कूल पहुंच गये। प्रधान ने नाराजगी जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की। प्रधानाध्यापक नेत्रपाल का कहना है कि सोयाबीन कि बड़ी में सूड़ियां निकली थीं, जिसको फिंकवा दिया गया। खाना बनाने वाली रसोइयों की लापरवाही रही, जिन्होंने बड़ी चेक कर नहीं बनाई थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more