हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 September 2023

सख़्ती : महिला बीएसए ने शिक्षिका दिया सेवा समाप्ति का नोटिस


बदायूं, बीएसए स्वाती भारती ने प्राथमिक विद्यालय वस्तुइया की सहायक अध्यापिका निधि सिंह को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। नोटिस में बीएसए ने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर सेवा समाप्त कर दी जायेगी।

बीएसए ने तीन अगस्त को दहगवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय वस्तुइया का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के
दौरान सहायक अध्यापिका निधि सिंह बिना किसी सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित मिली।



इसको लेकर बीएसए ने वेतन पर रोक लगाते हुये सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। बीएसए ने कहा कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण उपलब्ध करायें। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय वस्तुइया की सहायक अध्यापिका निधि सिंह को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more