हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 October 2023

ट्रांसफर : यूपी सरकार ने छह डीएम समेत 32 आईएएस बदले


राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात करीब 32 आईएएस अफसरों के तबादले किए। खास बात रही कि 10 अफसरों की सूची ही जारी की गई है।

छह जिलों फतेहपुर, सुल्तानपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, झांसी व बरेली में नए डीएम तैनात किए गए हैं। राज्यकर विभाग में घोटाले की जांच की मांग को लेकर चर्चा में आने वाले अपर आयुक्त प्रशासन ओम प्रकाश वर्मा को हटाकर विशेष सचिव एपीसी शाखा भेजा गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है। चित्रकूट के मंडलायुक्त रहे राजेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए।



उनके स्थान पर बालकृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव एपीसी शाखा को वहां का प्रभारी मंडलायुक्त बनाया गया है। सी इंदुमति मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को फतेहपुर, कृत्तिका ज्योत्सना विशेष सचिव खाद्य एवं रसद प्रबंध निदेशक राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम को सुल्तानपुर, अनुनाया झा नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन को महाराजगंज का डीएम, सत्येंद्र कुमार डीएम महाराजगंज से डीएम बाराबंकी, अविनाश डीएम बाराबंकी से डीएम झांसी, रविंद्र कुमार द्वितीय डीएम झांसी से डीएम बरेली बनाए गए हैं।


फेरबदल अजय जैन लखनऊ के सीडीओ बने

अजय जैन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मथुरा को लखनऊ का सीडीओ, राम्या आर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बिजनौर से सीडीओ बहराइच बनाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more