हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 October 2023

डीएलएड प्रशिक्षण 2023 में प्रवेश के लिए तीसरे राउंड में 28517 को कॉलेज आवंटित


प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण 2023 में प्रवेश के लिए तीसरे राउंड का कॉलेज आवंटन शनिवार को जारी हो गया। एक से 1.5 लाख तक की रैंक वाले 29890 अभ्यर्थियों ने कॉलेज का विकल्प दिया था। इनमें से 28517 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया और 1373 के आवेदन निरस्त कर दिए गए। प्रथम चरण के तीन राउंड में अब तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 9089 व निजी कॉलेजों की 51752 कुल 60841 सीटें आवंटित हो चुकी हैं। दूसरे राउंड में 22685 व पहले राउंड में 9639 सीटें आवंटित हुई थीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more