हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 October 2023

नई शिक्षक भर्ती के लिए सीएम को लिखा पत्र

 प्रयागराज । प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के 1.26 लाख पद रिक्त होने के बाद भी बेसिक विभाग की ओर से कोई भी रिक्त पदों का डाटा सरकार को मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इसमें डीएलएड प्रशिक्षण पूर्ण किए आठ लाख से द्वि प्रशिक्षित पांच वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती की राह देख रहे हैं।



राज्यसभा में भी सदस्य द्वारा शिक्षकों के रिक्त पदों का डाटा मांगा गया था। डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षित मोर्चा के



अध्यक्ष रजत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार 69 हजार शिक्षक भर्ती कटऑफ़ प्रकरण पर 51 हजार 112 अगली शिक्षक भर्ती देने का हलफ़नामा लगाया था, लेकिन पांच वर्ष के लंबे अंतराल के बाद भी बेसिक विभाग भर्ती नहीं कर रहा है। इसको लेकर प्रशिक्षित मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और उसी के संबंध में सीएम को पत्र लिखने के साथ दो अक्तूबर को धरना- प्रदर्शन होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more