हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 October 2023

परिषदीय विद्यालयों में अब उपस्थिति का होगा ऑनलाइन रिकार्ड

 पडरौना। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित परिषदीय विद्यालयों में अब शिक्षक और बच्चों की हाजिरी टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन होगी। शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचकर टैबलेट के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए बीएससी कार्यालय को 4126 टैबलेट प्राप्त हो गए हैं। जल्द ही इन्हें विद्यालयों में पहुंचा दिए जाएंगे।



बेसिक शिक्षा विभाग में अब शिक्षकों की लेट लतीफी नहीं चल पाएगी। जल्द ही शिक्षकों को टैबलेट दिया जाएगा। इसमें प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से हाजिरी ली जाएगी। विद्यालय के अक्षांश और देशांतर रेखा के अनुसार इन टैबलेट में यू- डायस की फिडिंग की गई है। यदि कोई शिक्षक विद्यालय से बाहर होके सेल्फी अपलोड करेगा, तो पोर्टल उस सेल्फी को नहीं लेगा। इसके साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी एमडीएम के अनुसार सेल्फी लेकर अपलोड की जाएगी। इसके साथ-साथ विभाग की तरफ से सभी कार्य भी ऑनलाइन माध्यम से टैबलेट के जरिए किया जाएगा। इस संबंध में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों के लिए 4126 टैबलेट मिले हैं। इससे शिक्षक और विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करनी है। इसे विद्यालयों में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more