हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 October 2023

शिक्षा मंत्रालय से करार करेगा निर्वाचन आयोग


नई दिल्ली। स्कूली छात्रों में लोकतंत्र की बेहतर समझ को विकसित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) जल्द ही शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच मतदान बढ़ाने के उद्देश्य से फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को निर्वाचन आयोग का राष्ट्रीय आईकन नियुक्त करने के मौके पर यह जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अलावा, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल भी मौजूद थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more