हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 October 2023

पेंशन बहाली हो, वेतन आयोग बने


लखनऊ, । ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने पुरानी पेंशन बहाली और नये वेतन आयोग के गठन की मांग की है। इसको लेकर चारबाग रेलवे स्टेडियम में 27-28 अक्टूबर को नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन में की हीरक जयंती वार्षिक अधिवेशन में


पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हड़ताल पर निर्णय होगा। इसके समर्थन में 21 व 22 नवम्बर को देशभर के कर्मचारी मतदान करेंगे। यह बात ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कही। वह गुरुवार को मंडलीय यूनियन भवन में प्रेस वार्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन


बहाली कि मांग के लेकर 36 विभागों के संगठनों का संयुक्त मंच बना है। जल्द ही चार और विभागों के संगठन जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने के लिए सभी केंद्र एवं राज्य श्रम संगठनों द्वारा एआईआरएफ के नेतृत्व में 2023 में आंदोलन किये गए।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more