UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 December 2023

शैक्षिक सत्र 2023-24 में अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरित शिक्षक / शिक्षिका की मूल सेवा पुस्तिका प्रेषण के सम्बन्ध में।


विषय-शैक्षिक सत्र 2023-24 में अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरित शिक्षक / शिक्षिका की मूल सेवा पुस्तिका प्रेषण के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक शैक्षिक सत्र 2023-24 में अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरित शिक्षक / शिक्षिका विभिन्न जनपदों से स्थान्तरित होकर लखीमपुर खीरी जनपद में कार्यरत है। ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो सम्बन्धित जनपद से कार्यमुक्त होकर आये है उनकी मूल सेवा पुस्तिका अद्यावधि लखीमपुर खीरी जनपद को प्रेषित नहीं की गयी है।

अतः आपसे अनुरोध है कि आपके जनपद से जनपद लखीमपुर में अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के फलस्वरूप कार्यमुक्त होकर आये शिक्षक/शिक्षिकाओं की मूल सेवा पुस्तिका में समस्त प्रवृष्टियों को अंकित करते हुये इस कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more