हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 December 2023

छात्राएं बोलीं-फीस ज्यादा, प्राचार्या ने कहा पढ़ाई छोड़कर कर लो शादी


खतौली (मुजफ्फरनगर)। बीएससी गृह विज्ञान की फीस बढ़ाए जाने से नाराज छात्राओं ने ने कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने फीस ज्यादा होने की बात कही तो प्राचार्या रीना मित्तल ने शादी करने का सुझाव दे दिया।



 इस पर छात्राओं ने नाराजगी जताई। एक शिक्षक पर धमकी देने का आरोप है। उधर, प्राचार्या रीना मित्तल ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने ऐसा नहीं कहा। छात्राओं को गलत फहमी हुई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more