हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 December 2023

61 जिले नहीं बता रहे कक्षा एक में नया दाखिला लेने वाले छात्रों के नाम, लापरवाही पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने लगाई फटकार


लखनऊ : प्रदेश में 61 जिले ऐसे हैं जो अप्रैल 2023 में शुरू हुए शैक्षिक सत्र के नौ महीने बीतने के बावजूद कक्षा एक में नया दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा नहीं दे पा रहे हैं। प्रेरणा पोर्टल पर इन सभी जिलों ने मात्र 345 विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी अपलोड की है। सिर्फ 14 जिले ऐसे हैं जो अपने यहां कक्षा एक में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों के नाम बता सके हैं। यह जिले अंबेडकरनगर, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, भदोही, फर्रुखाबाद, गोंडा, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सोनभद्र, सुलतानपुर व उन्नाव शामिल हैं।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से इन सभी 61 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सख्त नाराजगी जताई


• केवल 345 विद्यार्थियों की जानकारी ही पोर्टल पर दे सके

• लापरवाही पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने लगाई फटकार

गई है। कहा गया है कि तीन दिनों में ब्योरा नहीं दे पाए तो कार्रवाई होगी। विद्यार्थियों की जानकारी न दे पाने के कारण ये जिले संदेह के घेरे में हैं। इन 61 में से सिर्फ नौ जिले ऐसे हैं जो 10 से अधिक विद्यार्थियों के नाम बता सके हैं। बाकी 52 जिले ऐसे हैं जो 10 से कम विद्यार्थियों के नाम बता पाए हैं। वहीं, इसमें 15 जिले अयोध्या, बाराबंकी, बदायूं, बुलंदशहर, चित्रकूट, देवरिया, गाजियाबाद, हापुड़, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, महोबा, मीरजापुर, सिद्धार्थ नगर व वाराणसी सिर्फ एक-एक विद्यार्थी की जानकारी दे सके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more