UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 December 2023

महिला टीचर को ऑफिस में बुलाकर हाथ पकड़कर खींचा अश्लील हरकतें कीं, प्रधानाध्यापक पर बीएसए ने की कड़ी कार्रवाई




, अलीगढ़। शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपित खैर ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिदत्त शर्मा को बीएसए डा. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। शिक्षिका की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध छेड़छाड़ व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।






बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की। कठोर कार्रवाई की संस्तुति पर निलंबन की कार्रवाई की गई। आरोपित शिक्षा नेता बताए जा रहे हैं।



ऑफिस में बुलाकर की थी अश्लील बातचीत

पीड़िता के अनुसार एक दिसंबर 2023 को सुबह करीब 11 बजे वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थीं। तभी हरिदत्त शर्मा ने बच्चों का आकलन करने के बहाने आफिस में बुलाया और मेरे साथ अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। आफिस से जाने लगी तो हाथ पकड़कर खींचा और अश्लील हरकत की। शोर सुनकर शिक्षामित्र व बच्चे वहां आ गए। 




निलंबन का दिया आदेश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह ने निलंबन आदेश में कहा है कि आरोपित ने शिक्षिका से अभद्रता एवं मारपीट का दुस्साहसिक कृत्य किया। उपस्थिति पंजिका में कई माह से उपस्थिति अंकित नहीं पाई गई। मिड डे मील संबंधी अनियमिताएं, दायित्व निर्वहन में लापरवाही, अक्षमता और संदिग्ध आचरण सामने आया। अध्यापक तैनाती आचरण नियमावली का उल्लंघन कर अनुशासनहीनता की गई।




आरोपित को खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें इस शर्त पर जीवन निर्वाह व अन्य भत्तों का भुगतान तभी होगा, जब वे हर माह यह प्रमाण पत्र देंगे कि अन्य सेवायोजन, व्यापार वृत्ति व व्यवसाय में नहीं लगे हैं। निलंबन अवधि में वह अतरौली के प्राथमिक विद्यालय पौथी से संबद्ध रहेंगे।

शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपित प्रभारी प्रध्यापक को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर बीएसए ने की कार्रवाई। शिक्षिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट जिसके बाद कार्रवाई की गई है। आरोपित ने पूर्व में कई बार गलत हरकत करने की कोशिश की। अपने राजनीतिक प्रभाव व स्थानीय होने का हवाला देते अलीगढ़ में नौकरी न करने देने की धमकी दी। 



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more