UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 December 2023

बहाल बेसिक शिक्षकों को आनलाइन विद्यालय आवंटन


 प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक- शिक्षिकाओं के निलंबन एवं बहाली की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण कर आनलाइन विद्यालय आवंटन पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने निलंबित व बहाल अध्यापकों के संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) से 15 दिसंबर तक विस्तृत जानकारी मांगी है। बीएसए को भेजे पत्र में परिषद सचिव ने बताया है कि इसके लिए https://basicparishad.upsdc.gov.in/ पोर्टल विकसित किया गया है। कहा है कि इस पोर्टल के माध्यम से अनुशासनिक कार्यवाही के बाद निलंबित शिक्षक/शिक्षिका की बहाली की कार्यवाही पूर्ण कर


आनलाइन विद्यालय आवंटन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निलंबित अध्यापकों के संबंध में सूचना प्रेषित करने के लिए प्रारूप जारी किया है, जिसमें निलंबन की तिथि, जांच संस्थित करने, जांच आख्या, बहाली की तिथि की जानकारी देनी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more