हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 January 2024

पीसीएस-24 फीस जमा करने का आज अंतिम मौका



प्रयागराज। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 के 220 पदों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार तक है। बैंक में निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा करने के बाद ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो फरवरी और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि नौ फरवरी रखी है।


ओटीआर के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर और ई-मेल आईडी पर भविष्य में सभी सूचनाएं व निर्देश एसएमएस या ई-मेल पर प्रेषित किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को 51 जिलों में कराई जाएगी। हालांकि 12 साल में सबसे कम पद होने के कारण अभ्यर्थियों में निराशा है। एक जनवरी को पीसीएस 2024 के आवेदन शुरू होने के बाद से डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराया है। 31 दिसंबर तक 16 लाख ओटीआर नंबर जारी हुए थे जो दो जनवरी को 16,06,555 हो गए। 28 जनवरी को आयोग की ओर से जारी ओटीआर नंबर की संख्या 1791554 हो गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more