13 January 2024

सर्दी के चलते छात्रों को बड़ी राहत, इस जिले में एक सप्ताह की छुट्टी बढ़ी, 6 से 12वीं की कक्षाओं का समय भी बदला


आगरा, यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक प्रदेशभर शीतलहर की आशंका जताई है। शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। डीएम ने पांचवी तक के स्कूलों की छुट्टियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया हैँ। जबकि कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं का समय भी बदल दिया है। डीएम भानूचंद्र गोस्वामी ने 20 जनवरी तक पांचवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि 14 जनवरी को रविवार है, जबकि 15 जनवरी तक मकर संक्रांति की छुट्टी रहेगी। 16 जनवरी से कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलेंगी।

दो दिन पड़ेगा कोहरा, चलेंगी बफीर्ली हवाएं

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक शीतलहर फिर कोहरे के कहर का अनुमान जताया है। साथ ही बर्फीली हवाएं चलने की भी आशंका है। 14 जनवरी से अधिक घना कोहरा छाएगा। 16 जनवरी तक सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more