निपुण में शून्य रहा ये ब्लॉक, एआरपी व शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

 
बर्डपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर के किसी भी विद्यालय के बच्चे अभी तक निपुण नहीं हो पाए हैं। इस कारण बर्डपुर में तैनात चार एआरपी व 40 शिक्षक शंकुलों पर कार्रवाई की जाएगी। डायट प्राचार्य की जांच में यहां के निपुण विद्यालयों की संख्या शून्य है।

सरकार बच्चों को निपुण बनाने के लिए लाखों रुपया पानी की तरह बहा रही है। फिर भी शिक्षा विभाग पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सभी शिक्षक संकुल को एक-एक विद्यालय को निपुण बनाना था। चारों एआरपी को 10-10 विद्यालयों को निपुण बनाना था। लेकिन डायट प्राचार्य के जांच में निपुण भारत के तहत 100 विद्यालय में निपुण विद्यालय शून्य मिले।



बर्डपुर ब्लॉक निपुण भारत लक्ष्य पूरा करने में शून्य है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और फिर से प्रशिक्षण कराया जाएगा।

अरुण कुमार, बीईओ