UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 February 2024

कर्मचारियों से जुड़े प्रकरणों का करें त्वरित निस्तारण : अनिल कुमार


लखनऊ। प्रमुख सचिव श्रम अनिल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि उप्र के क्षेत्रीय समिति की 115 वीं बैठक हुई। इस मौके पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस पर प्रमुख सचिव ने कर्मचारियों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विधानसभा के कक्ष संख्या-80 में हुई बैठक में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी हितों से जुड़े कई प्रकरणों को रखा। इस पर बिंदुवार चर्चा हुई और इनके निस्तारण को लेकर निर्देश दिए गए। बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से अपर केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि आयुक्त (उप्र), सह सचिव गौतम, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम नवीन कुमार कन्नौजिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more