हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 February 2024

शिक्षक का नाम आइडियल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज




चौडगरा। मलवां ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय पहरवापुर की प्रधानाध्यापक नीलम सिंह भदौरिया का नाम पुस्तक संपादन के लिए आइडल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन के तहत सुपर 50 संपादन एवं लेखक ग्रुप बनाया गया है। इसकी वह भी सदस्य हैं। उन्होंने देश की माटी पुस्तक का संपादन किया है। इसके लिए उनका नाम आइडियल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। नीलम भदौरिया शिक्षा क्षेत्र मलवां के पहरवापुर में प्रधानाध्यापक हैं। शिक्षा क्षेत्र उन्होंने विशेष कार्य करने के लिए उन्हें
उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार राज्य स्तर पर दो बार मिला है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेशनल गोलमेज सम्मेलन में भी पुरस्कृत किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more