UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 February 2024

पोर्टल पर नहीं हुई फीडिंग, शिक्षकों का वेतन अटका


लखीमपुर/पसगवां। मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग पूरी न होने से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को पिछले माह का वेतन नहीं प्राप्त हुआ है।






तकनीकी समस्या के कारण जिले के करीब 800 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि वेतन न मिलने से शिक्षकों का जीवन प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों का वेतन नहीं प्राप्त होने से आवश्यक कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। कुछ लोगों के घर शादी है तो किसी को समय से किस्त जमा करनी है।


ऐसे में वेतन न आने से दिक्कतें हो रही हैं। इसका जल्द समाधान करना चाहिए। इसको लेकर डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग पूरी न होने के कारण वेतन रोका गया है। शासनादेश है कि जब तक सौ प्रतिशत फीडिंग नहीं होगी, वेतन जारी नहीं किया जाएगा। फीडिंग पूरी होने के बाद ही वेतन प्राप्त हो सकेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more