UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 February 2024

शिक्षक आशुतोष कुमार को मिला विद्या विभूति सम्मान


 श्रावस्ती : वेद रिसर्च एंड फाउंडेशन की ओर 14 फरवरी को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में श्रावस्ती के शिक्षक आशुतोष कुमार को विद्या विभूति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उनके अच्छे योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।


पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री व वर्तमान कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत की ओर से शिक्षक आशुतोष को विद्या विभूति सम्मान दिया गया। हरिहरपुररानी क्षेत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरा बंजारा में तैनात शिक्षक आशुतोष को इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। कई संगठनों की ओर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इनके साहित्यिक लेख व कविताएं
विभिन्न पुस्तकों में प्रकशित हो चुके हैं। अपने स्कूल में बच्चों को शिक्षित करने के साथ उनका सर्वांगीण विकास करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना जिले में हो रही है। देहरादून के आयोजन में वेद रिसर्च एंड फाउंडेशन की निदेशक वैदेही रमन, साहित्यकार यतीद्र कटारिया, कथा वाचक स्वामी अच्युतानंद महाराज, स्वामी उमाकांत महाराज, रमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता चंडी प्रसाद गौड़ मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more