UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 February 2024

पेपर लीक को लेकर आयोग पर गरजे प्रतियोगी छात्र


पेपर लीक को लेकर आयोग पर गरजे प्रतियोगी छात्र
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती-2023 की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। गुरुवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर धरना देकर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने परीक्षा निरस्त कराने की मांग की।

अभ्यर्थियों का दावा है कि पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गया था और उनके पास इसके साक्ष्य भी हैं। ऐसे में जांच का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। अभ्यर्थी चाहते हैं कि पेपर निरस्त किया जाए और परीक्षा दोबारा कराई जाए। अभ्यर्थियों ने आयोग के मीडिया प्रभारी विनोद गौड़ को ज्ञापन भी सौंपा। आयोग के मीडिया प्रभारी ने अभ्यर्थियों से कहा कि आंतरिक जांच समिति गठित कर दी गई है और एसटीएफ जांच के लिए शासन को संस्तुति भेजी गई है। अगर कोई अभ्यर्थी साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है तो डाक के जरिए आयोग को भेज सकता है। अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें आंतरिक जांच और एसटीएफ की जांच पर भरोसा नहीं है। अभ्यर्थियों ने कई भर्ती परीक्षा का हवाला देते हुए कहा कि पेपर लीक की जांच में लीपापोती कर दी गई थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more