UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 February 2024

डीएम ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों से सुने गिनती-पहाड़े


पीलीभीत। जिलाधिकारी ने सोमवार को मरौरी ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से गिनती और पहाड़े सुनकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। शिक्षकों को विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए।



डीएम संजय कुमार सिंह पहले कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सिरसा पहुंचे। यहां मिले शिक्षकों से उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों का हाजिरी रजिस्टर, मिड डे मिल रजिस्टर चेक किया। कक्षाओं में विद्यार्थियों की गिनती की गई। उन्होंने छात्रों से हिंदी की किताब पढ़वाकर देखी और गिनती व पहाड़े भी सुने। साथ ही अध्यापकों को विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने व शिक्षा में और सुधार लाने के निर्देश दिए।






कंपोजिट विद्यालय दहगला में भी शिक्षक मिले। विद्यालय में 270 बच्चे रजिस्टर में पंजीकृत पाए गए। डीएम ने यहां कविता सुनी। डीएम ने प्रधानाचार्य से खेल रजिस्टर व अन्य रजिस्टरों को देखा। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more