हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 April 2024

मई के पहले सप्ताह से स्कूलों में भेजे जाएंगे अंकपत्र: यूपी बोर्ड

प्रयागराज,  । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब परीक्षार्थियों को अंक पत्र मिलने का इंतजार है। अंक पत्र वितरण को लेकर बोर्ड की तैयारियां अंतिम दौर में है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो मई के पहले सप्ताह में स्कूलों को रिजल्ट भेज दिया जाएगा। वहीं, बोर्ड पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांश सेल खोलकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण कर रहा है।



विदित हो कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट बीते शनिवार 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। 10वीं कक्षा में 89.55 प्रतिशत पास हुए हैं। वहीं, 12वीं कक्षा 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more