UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2024

परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में संसोधन किए जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन


महोदय,

बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना चाहता है कि कोरोना काल में विद्यालय बन्द रहने से छात्रों को शैक्षणिक समय की हानि हुई थी। जिसकी भरपाई हेतु तत्कालीन महानिदेशक महोदय द्वारा छात्रों के लिए टाइम एवं मोशन आदेश से शैक्षणिक समय बढ़ाया गया था। तत्समय उच्च शिक्षणिक संस्थानों में भी अतिरिक्त समय देते हए छात्रों के शैक्षणिक नुकसान की भरपाई की बात कही गयी थी।

उक्त सम्बन्ध में बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश अवगत कराना चाहता है कि छात्रों के शैक्षणिक नुकसान की भरपाई हेतु अस्थाई रूप से बढ़ाये गए समय को परिषद में स्थाई रूप प्रदान कर दिया गया है। माध्यमिक, तथा अन्य संस्थानों में संचालन का समय कोरोना से पूर्व वाला समय लागू कर दिया गया है। वर्तमान में माध्यमिक का समय 7:50 से 12:50 है। परन्तु परिषदीय विद्यालयों के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया है। कोरोना काल की समय सारिणी को ही यथावत लागू किया जा रहा है। इस बात पर विचार नहीं किया जा रहा है कि परिषदीय विद्यालयों की भौगोलिक स्थिति तथा संसाधन इस तरह के नहीं कि बच्चे ग्रीष्मकाल के तापमान को सहन कर सकें। दो बजे तक बच्चों की स्थिति बदतर हो जाती है।

अतः आपसे अनुरोध है कि प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों हेतु कोरोना काल से पूर्व की समय सारणी अनुसार संचालन का समय प्रातः 8 से 1 अथवा 7:30 से 12:30 तक करने का कष्ट करें। समस्त छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों सहित बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश आपका आभारी रहेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more