UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 May 2024

जून के पहले सप्ताह में मिलेंगे यूपी बोर्ड के अंक पत्र


प्रयागराज। यूपी बोर्ड के अंक पत्र जून के पहले सप्ताह में विद्यार्थियों को मिल सकते हैं। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। अंक पत्रों का बंडल क्षेत्रीय सचिवों के कार्यालय में पहुंचा दिए गए हैं। वहां से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और फिर से विद्यालयों को भेजे जाएंगे। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को जारी कर दिया था। परिणाम जारी करने के बाद अंक पत्र पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अंक पत्रों का वितरण मई के आखिरी सप्ताह में होना था, लेकिन छपाई में देरी हुई। इसलिए अब तक अंक पत्र का वितरण नहीं हो सका है। फिलहाल, इंटरमीडिएट के अंक पत्र क्षेत्रीय सचिवों के कार्यालय में पहुंचा दिए गए हैं। अगले कुछ दिनों

इसके लिए चल रही है प्रक्रिया
में हाईस्कूल के भी अंक पत्र आ जाएंगे। उसके बाद इसे डीआईओएस कार्यालय भेजा जाएगा। वहां से विद्यालयों तक इसे पहुंचाया जाएगा।

आसार है कि जून के पहले हफ्ते में वितरण शुरू हो जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 55,25,342 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से हाईस्कूल की परीक्षा में 27,49,364 और इंटरमीडिएट में 24,52,830 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परिणाम आया तो हाईस्कूल में 24,62,026 और इंटरमीडिएट में 20,26,067 परीक्षार्थी सफल हुए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more