UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 May 2024

नए सत्र में छात्रों को विद्यालयों में बदला दिखेगा नजारा



श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले छात्र-छात्राओं को जुलाई में विद्यालय का नजारा बदला-बदला दिखेगा। जहां उन्हें नए
कलेवर के साथ नई कक्षा में शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है।




 जिले के 334 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए आदित्य बिड़ला कैपिटल सहयोग कर रहा है। इसकी ओर से जिले में 34 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, 65 विद्यालयों में वाटर कूलर, 50 विद्यालयों में फर्नीचर, 65 विद्यालयों में स्पोर्ट किट, 25 विद्यालयों में लाइब्रेरी, 40 विद्यालयों में शौचालय, 15 विद्यालयों में रनिंग वाटर, पांच विद्यालयों में हैंड वॉश स्टेशन का निर्माण कराया गया है। साथ ही पांच विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, 10 विद्यालयों में इन्सीनिरेटर, 20 विद्यालयों में किचन गार्डन का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि नए सत्र में विद्यालय आने वाले छात्रों को नया माहौल मिल सके। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय बताते हैं कि विद्यालयों के सौंदर्याकरण व उसे सुविधा संपन्न बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 20 जून के बाद सभी चिह्नित विद्यालयों में यह कार्य पूरा हो जाएगा। (संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more