UpdateMarts
Follow Channel

04 June 2024

प्राइमरी स्कूलों को सीयूजी नंबर मिलेंगे

लखनऊ। स्कूलों को मिले टैबलेट को चलाने के लिए सिमकार्ड को लेकर पिछले कई माह से चल रही तनातनी के बीच सरकार ने नया रास्ता निकाल लिया है। शिक्षकों द्वारा स्वयं के आईडी पर सिमकार्ड लेने से मना करने पर सरकार अब टैबलेट के इस्तेमाल के लिए स्कूलों को सीयूजी नम्बर आवंटित करेगी। 



इसी सीयूजी नम्बर पर इंटरनेट भी चलेगा जिससे टैबलेट्स भी संचालित किए जाएंगे। सरकार पहले चरण में 20 हजार स्कूलों को सीयूजी नम्बर आवंटित करेगी। उसके बाद जुलाई के अन्त तक सभी स्कूलों को सीयूजी नम्बर एलॉट कर दिए जाएंगे।