UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 July 2024

प्रदेश के 32 जिलों में अटका 12 हजार अनुदेशकों का नवीनीकरण


विभागिया कार्यों में व्यस्त बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अनुदेशकों के नवीनीकरण को समय पर नहीं किया, जिससे प्रदेश के 32 जिलों district के करीब 12 हजार अनुदेशकों का नवीनीकरण नहीं किया जा सका।

अब महानिदेशक की सख्ती के बाद अधिकारी सक्रिय हुए। 15 दिनों days में नवीनीकरण की फाइल मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।




शाहजहांपुर सहित प्रदेश के 32 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों BSA ने अनुदेशक नवीनीकरण की सूचना ही नहीं दी है, जिस पर महानिदेशक ने नाराजगी जताई है। महानिदेशक ने 32 बीएसए BSA से सूचना तलब कर नाराजगी जताते हुए तत्काल अनुदेशकों का नवीनीकरण करने को कहा है।






बता दें कि पूर्व माध्यमिक विद्यालयों Vidalaya में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सत्र 2013-14 में पूरे प्रदेश में हजारों अनुदेशकों की संविदा के आधार पर नियुक्ति की गई थी। वर्तमान में पूरे प्रदेश में करीब 27555 अनुदेशक कार्यरत हैं।



प्रदेश के 32 जिलों में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों Vidalaya में करीब 12 हजार अनुदेशकों का हर साल नवीनीकरण किया जाता है। इस बार लेटलतीफी के चलते शाहजहांपुर जिले के करीब 755 अनुदेशकों का नवीनीकरण नहीं किया जा सका।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more