हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 July 2024

सरकारी स्कूलों में उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल, प्रार्थना के दौरान बेहोश होकर गिरा छात्र

 शाहजहांपुर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सोमवार को विकास खंड भावलखेड़ा और कांट के प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी से छात्र और इंचार्ज प्रधानाध्यापक की तबीयत बिगड़ गई थी। मंगलवार को सुबह ब्लॉक ददरौल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर में प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा छह का छात्र आनंद कुमार बेहोश होकर गिर गया। शिक्षकों ने तुरंत ही उसके ऊपर पानी छिड़का तब उसको होश आया। 





इसके बाद छात्र के माता पिता को सूचना देकर विद्यालय बुलाया गया। छात्र को उनके साथ घर भेज दिया गया। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि स्कूल में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहती है, ऊपर से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इससे छात्र छात्राएं और शिक्षक सभी परेशान हैं। विद्यालय का समय भी दोपहर दो बजे तक है। गर्मी को ध्यान में रखकर विद्यालय संचालन का समय कम करना चाहिए। उधर, कंपोजिट विद्यालय रोजा बलिया में कक्षा सात की छात्रा की तबीयत भी बिगड़ गई। उसे भी घर भेज दिया गया। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more