हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 July 2024

शिक्षकों ने ली यूपी को निपुण बनाने की शपथ



लखनऊ। यूपी को निपुण प्रदेश बनाने की मुहिम तेज हो गई है। सभी परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को शिक्षा सप्ताह के दूसरे दिन फाउंडनेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी डे मनाया गया। इसमें शिक्षकों ने यूपी को निपुण प्रदेश बनाने का संकल्प लिया।

शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग सभी परिषदीय स्कूलों में 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह मना रहा है। इस क्रम में सभी विद्यालयों में हुए कार्यक्रम में शिक्षकों ने शपथ ली। शिक्षकों ने अपने ब्लॉक व जिले को भी निपुण बनाने की शपथ ली। बच्चों ने भी कला और शिल्प आधारित गतिविधियों में अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more