उपर्युक्त विषयक के सम्बन्ध में निदेशक, मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-म०भो० प्रा० / सी0-678/2024-25 दिनाँक 05.07.2024 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा रसोइया चयन एवं नवीनीकरण के सम्बन्ध में शासनादेश संख्या-435 (1)/79-6-10 शिक्षा अनुभाग-6 दिनाँक 24 अप्रैल 2010, शासनादेश संख्या-435/79-6-2010 दिनॉक 24 अप्रैल 2010, शासनादेश संख्या-1235 दिनॉक 14 अगस्त 2019 एवं शासनादेश संख्या-1325 दिनाँक 26 सितम्बर 2019 द्वारा रसोइया चयन एवं नवीनीकरण के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।


