UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 July 2024

यूपी बोर्ड से मान्यता की कतार में 394 स्कूल

 प्रदेश के 394 स्कूल प्रबंधकों ने यूपी बोर्ड से मान्यता मांगी है। पहले बोर्ड ने 31 मई तक आवेदन मांगे थे, लेकिन बाद में 30 जून तक का मौका दिया था। अब जिला विद्यालय निरीक्षक आवेदन पत्रों पर अपनी निरीक्षण आख्या बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को ऑनलाइन और हार्ड कॉपी में 20 अगस्त तक भेजेंगे।



बोर्ड के स्तर से 30 नवंबर तक मान्यता के सभी प्रकरणों का निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए बोर्ड में क्षेत्रीय कार्यालयवार प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श के बाद संस्तुति शासन को भेजी जाएगी और शासन से ऑनलाइन मान्यता आदेश जारी होंगे। स्कूलों को 2025-26 शैक्षिक सत्र से मान्यता दी जाएगी। बदली नियमावली के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए मान्यता सबसे पहले तीन वर्ष के लिए दी जाएगी और उसके बाद मान्यता शर्तों के अनुपालन और विद्यालय संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित उपलब्धता मिलने पर पांच वर्ष के लिए नवीनीकरण किया जाएगा। वर्तमान में यूपी बोर्ड से 27,871 स्कूलों को मान्यता मिली है। इनमें 20,936 स्कूल वित्तविहीन हैं।


हाईस्कूल की मान्यता के लिए 158 आवेदन 2025-26 शैक्षणिक सत्र से मान्यता के लिए आवेदन करने वाली 394 संस्थाओं में 158 हाईस्कूल के लिए हैं। यानि इन स्कूलों में पहली बार यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम पर पढ़ाई शुरू होगी। इसके अलावा 236 स्कूलों ने इंटरमीडिएट स्तर पर अतिरिक्त विषय या वर्ग की मान्यता के लिए आवेदन किया है। सर्वाधिक आवेदन वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से मिले हैं।

क्षेत्रीय कार्यालयवार आंकड़ों पर एक नजर


क्षेत्र आवेदन


मेरठ 96


बरेली 29


प्रयागराज 99


गोरखपुर 44


वाराणसी 126

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more