UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 July 2024

डिजिटल हाजिरी और प्रार्थना सभा की फोटो भेजने के मामले में कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद फैसला लेंगे शिक्षक

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने कहा है कि डिजिटल हाजिरी और प्रार्थना सभा की फोटो भेजने के मामले में शासन द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट आने तक इंतजार किया जाएगा। तब तक न कोई शिक्षक फोटो भेजेगा और न ही कोई डिजिटल हाजिरी लगाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।



संघ के लखनऊ स्थित प्रांतीय कार्यालय पर रविवार को हुई मासिक बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि डिजिटल हाजिरी स्थगित होने के बाद भी शिक्षक संतुष्ट नहीं हैं। इसे रदद् किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के लाखों बच्चे हर साल ड्रेस की धनराशि से वंचित हो रहे हैं। नया नामांकन कराने वाले बच्चों को भी यह धनराशि 15 अगस्त से पहले भुगतान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आकांक्षी जिलों से अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण न के बराबर किए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more