UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 July 2024

उमस भरी गर्मी में बेहोश होकर गिरा छात्र

 शाहजहांपुर, उमस भरी गर्मी और ऊपर से बिजली कटौती से परिषदीय स्कूलों में बच्चों का हाल बेहाल है। परेशान बच्चे पसीना से तर बतर रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती में बिजली कटाैती से बच्चों की तबियत खराब हो गई।




 प्रधानाध्यपक राजकुमार तिवारी ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली सप्लाई दुरुस्त कराने की मांग की गई। कुछ ही देर बाद कक्षा पांच का छात्र प्रियांशु दोपहर एक बजे अचानक बेहोश हो गया। जिसको विद्यालय के शिक्षकों ने पेड़ की छाया में लिटाया। पंखे से हवा कर ग्लोकोज पिलाया। करीब बीस मिनट बाद बच्चे को होश आया। इसी प्रकार विकासखंड कांट के प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा इंचार्ज अध्यापक अमीनुद्दीन की तबियत गर्मी के कारण बिगड़ गयी। अन्य शिक्षकों ने उनको टेबल पर लिटाकर पानी पिलाया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more