UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 July 2024

बच्चों को स्कूल के लिए बुलाने गए शिक्षकों पर हमला


 सुलतानपुर : गांवों में घर-घर जाकर
बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने का अभियान कहीं-कहीं मुसीबत बन रहा है। शनिवार को चांदा थानाक्षेत्र के मूसेपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गांव में अभिभावकों से संपर्क कर रहे थे।
तभी कुछ लोग नाराज हो गए। बोले, रोज- रोज लिखापढ़ी करते हो। सरकारी लाभ कभी मिला नहीं। बात आगे बढ़ी, शिक्षक विद्यालय लौट आए। तभी नाराज लोगों ने स्कूल में घुसकर गुरुजनों पर हमला बोल दिया। फावड़ा लगने से एक अध्यापक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more